फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर पर टांग तोड़ने की धमकी देने के आरोप पर रानू मंडल का बयान, बोलीं- बेटी को कोई...

Tue, 10 Sep 2019 12:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा' गाकर वायरल हुईं रानू मंडल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रानू अपनी बेटी को लेकर भी चर्चा में हैं। अब रानू मंडल ने अपनी बेटी एलिजाबेथ द्वारा उनके मैनेजर पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। 

विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रानू मंडल ने कहा है, "उसे कुछ गलतफहमी हुई है या फिर उसे कोई भड़का रहा है। अतींद्र और तपन दोनों मेरी अच्छे से देखरेख करते हैं। मुझे नहीं पता उन्होंने साती को कब धमकी दी। हर किसी को जीने के लिए खाना, ठीक-ठाक कपड़े और रहने के लिए जगह की जरूरत होती है। भगवान की कृपा से मेरे पास ये सब है। तपन ने मुझसे 10 हजार रुपए लिए थे। जो कपड़े, घर के सामान खरीदने और आने-जाने में खर्च हुए।'' दरअसल रानू को फेमस करने वाले अतींद्र चक्रबर्ती ही रानू मंडल का सारा कामकाज देख रहे हैं। रानू उन्हें बेटे की तरह मानती हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Surajit, Atindra and Ranu Mondal - फोटो : file photo
लेकिन रानू की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रबर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। एलिजाबेथ ने कहा था- 'ऐसा लगता है जैसे अतिंद्र और तपन ही मेरी मां के सगे बच्चे हों। अतींद्र और तपन ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर मुझे धमकी दी है कि अगर मैं अपनी मां से किसी भी तरह का कनेक्शन रखने की कोशिश करूंगी, तो वो मेरे हाथ-पैर तुड़वा देंगे। वो लोग मुझे फोन पर भी मां से बात नहीं करने देते। साथ ही वो मां के दिमाग में मेरे लिए गंदगी भी भर रहे हैं। मुझे नहीं समझ आ रहा कि मैं क्या करूं. मैं बिलकुल बेबस महसूस कर रही हूं।'

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल को गाने के ऑफर लगातार मिल रहे हैं। हिमेश रेशमिया के साथ तो रानू तीन गाने भी रिकॉर्ड कर चुकी हैं। बता दें रानू मंडल रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाती थीं। आमतौर पर वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
एक दिन वहां से गुजरते वक्त यतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) ने रानू का गाना सुना। उन्होंने रानू के गाने की वीडियो रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली इस महिला का वीडियो वायरल होने के बाद इन्हें पूरे देश का साथ मिल गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें