फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉर' के इस सीन को शूट करने के लिए करना पड़ा 5 महीने इंतजार, यहां 24 घंटे तक अस्त नहीं होता सूरज

Tue, 10 Sep 2019 06:27 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
War - फोटो : Social Media
यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में एक एक्शन सीन ऐसा भी देखने को मिलेगा जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ तोड़ने वाला जहाज होगा। इस सीन की शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट को पांच महीने का इंतजार करना पड़ा और ये सीन उत्तरी ध्रुव के उस स्थान पर शूट हुआ है जहां साल में एक बार 24 घंटे तक सूरज अस्त ही नहीं होता है।
विज्ञापन

2 of 4
War - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को लेकर जो भी जानकारियां सामने आ रही हैं, वे सब चौंकाने वाली हैं। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं, ‘उत्तरी ध्रुव यानी आर्कटिक वृत पर किसी फिल्म की अब तक ऐसी शूटिंग नहीं हुई है जैसी दर्शकों को फिल्म वॉर में देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Ship - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सूत्र ने आगे बताया, 'फिल्म में एक एक्शन सीन इसी उत्तरी ध्रुव पर एक ऐसे विशालकाय जहाज पर फिल्माया गया है जो वहां समुद्र में जमी बर्फ तोड़ने का काम करता है। 300 फीट लंबा ये जहाज समुद्र की सतह पर तैरती 10 फुट गहरी बर्फ भी तोड़ सकता है।'
विज्ञापन

4 of 4
Siddharth Anand - फोटो : Social Media
आखिर ऐसी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग करने का ख्याल कैसे आया? ये पूछे जाने पर फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इसका क्रेडिट अपनी पत्नी को देते हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी पत्नी ममता छह साल पहले आर्कटिक गई थीं। तब उन्होंने बर्फ तोड़ने वाले जहाज का एक हैरतअंगेज वीडियो बनाया था। इस वीडियो को देखने के बाद मैं स्तब्ध रह गया। तब से मेरे मन में ये जगह बसी हुई थी और मैंने तभी सोचा था कि एक दिन मैं यहां शूटिंग करने जरूर जाऊंगा। मैं खुश हूं, फिल्म वॉर की शूटिंग यहां करके मैंने अपना पुराना सपना पूरा कर लिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें