फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल का मजाक उड़ाने से लेकर ओवैसी को कोएना मित्रा के जवाब तक, पांच बड़ी खबरें

Sun, 17 Nov 2019 07:23 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशन में गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल अब मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। वो अब तक कई गाने गा चुकी हैं। बीते दिनों एक फैन से बदतमीजी के बाद रानू बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। हाल में रानू मंडल की कुछ नई तस्वीरें सामने आईं हैं। इन वो सुंदर लहंगे में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका मेकअप उन्हें अच्छा दिखाने की जगह उनके लुक्स को बिगाड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी बात को लेकर लोग अब सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

मेकअप ने बिगाड़ा रानू मंडल का चेहरा, यूजर्स ने मीम्स बनाकर उड़ाया मजाक
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : Social Media
देश के प्रसिद्ध व महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का 14 नवंबर को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया । इस बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने इस पर दुख जताया है।



ऋतिक रोशन ने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर जताया दुख, बोले- लोग नहीं जानते हैं कि हमने...
विज्ञापन

3 of 5
Aaradhya Bachchan birthday party - फोटो : Instagram
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने शनिवार को अपना 8वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चन परिवार ने एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान और रितेश देशमुख सहित कई सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे।

आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में अबराम सहित पहुंचे ये स्टार किड्स, शाहरुख-सोनाली ने भी बांधा समां
 

4 of 5
Deepak Kalal - फोटो : social media
राखी सांवत के साथ फर्जी शादी करने की वजह से चर्चा में आए हाल ही में दीपक कलाल अपनी खराब हरकतों की वजह सार्वजनिक जगह पर पिट चुके हैं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का था जिसमें एक लड़की उन्हें थप्पड़ मार देती है। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह फिर से उस लड़की से मिलते हैं और साथ में मौजूद लड़की के भाई को धमकियां देने लगते हैं, जिसके बाद उसका भाई दीपक कलाल को पीट देता है।

VIDEO: मेट्रो में लड़की से पिटने के बाद दीपक कलाल को फिर पड़े थप्पड़, अब भाई ने लिया बदला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Koena Mitra - फोटो : Social Media
बिग बॉस सीजन 13 से बाहर होने के बाद कोएना मित्रा चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने बिग बॉस में अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी कई खुलासे किए। बीते दिनों कोएना ने #MeToo पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तनुश्री दत्ता की आलोचना की थी। अब कोएना ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। 

ओवैसी के मस्जिद वापस मांगने पर कोएना मित्रा ने दिया ऐसा जवाब, बोलीं- हमारे चालीस हजार मंदिर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें