Ranu Mondal daughter Elizabeth
- फोटो : file photo
दरअसल, रानू और उनकी बेटी एलिजाबेथ बीते 10 साल से संपर्क में नहीं थे। ऐसे में मां-बेटी को मिलवाने में रानू के गाना वाला वीडियो मददगार साबित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद रानू की बेटी ने उनसे घर आकर मुलाकात की थी। बेटी के मिलने के बाद रानू खुशी से फूले नहीं समा रहीं थीं। रानू ने कहा था- 'यह मेरी दूसरी जिंदगी है और अब मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी।' कुछ दिन बाद ही रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने अतींद्र चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि वे लोग उसे मां से मिलने नहीं दे रहे हैं, बल्कि कोशिश करने पर उसके पैर तोड़ने की धमकी दी है। एलिजाबेथ का मानना है कि वे लोग मुझे लेकर मां का ब्रेन वॉश कर रहे हैं।