फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिबानी-मलाइका समेत ये सितारे सरेआम कर चुके इजहार ए इश्क, एक तो बिना शादी बना पिता

Wed, 28 Aug 2019 01:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
couples - फोटो : social media

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar)  39वां जन्मदिन मना रही हैं। शिबानी और फरहान एक-दूसरे के साथ दिलचस्प कैमेस्ट्री शेयर करते हैं। शिबानी के जन्मदिन पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में फरहान ने लिखा, जन्मदिन मुबारक सनशाइन। इससे साफ पता चलता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। इतना ही नहीं अर्जुन-मलाइका के अफेयर की खबरें भी इन दिनों खूब चल रही हैं क्योंकि दोनों ने खुलेआम इस रिश्ते को कुबूल कर लिया है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो अफेयर की वजह से चर्चा में हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : instagram
अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स
अर्जुन रामपाल हाल ही में पिता बने हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। खास बात है कि अर्जुन ने अभी तक ग्रैबिएला से शादी नहीं की है। अर्जुन अक्सर ग्रैबिएला के साथ स्पॉट किए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media
सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं। सुष्मिता रोहमन और अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं।

4 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : amar ujala
अर्जुन-मलाइका
मलाइका अरोड़ा अपने पहले पति से तलाक लेकर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अकसर एक दूसरे के साथ छुट्टियां एंजॉय करने बाहर जाते हैं। कुछ वक्त पहले ही मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर की थी। ऐसा पहली बार था जब मलाइका ने इस तरह खुलकर रिश्ते को कबूला। इसके बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ फोटो शेयर कर इस रिश्ते को सार्वजनिक भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
आलिया-रणबीर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं। यहां तक कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सभी के सामने स्टेज से आई लव यू भी कहा था। आलिया जिस वक्त ऐसा कह रही थीं उस वक्त उनकी निगाहें रणबीर कपूर पर थीं। जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। खबरों की मानें तो दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें