फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीता कौर सहित ये 7 अभिनेत्रियां हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार, एक तो रह चुकी हैं मिस वर्ल्ड

Sat, 21 Sep 2019 11:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Ranjeeta Kaur,Yukta Mukhi, Zeenat Aman - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री रंजीता कौर का जन्मदिन 22 सितंबर को होता है। 80 के दशक की मशहूर अदाकारा  रंजीता कौर अन्य कई वजहों के साथ ही साथ घरेलू हिंसा के मामले में भी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल रंजीता के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया था। वही इस मामले पर एक्ट्रेस का बयान भी आया था। अपने बयान में रंजीता ने कहा था कि हर घर में इस तरह के झगड़े होते रहते हैं। बता दें कि केवल रंजीता कौर ही नहीं बॉलीवुड और टीवी की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इस पैकेज में जानिए ऐसी कौन सी एक्ट्रेस हैं जो घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला
टीवी क्वीन रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)  के मुताबिक उनपर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत जुल्म किए। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियों की वजह से वह उनसे अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा ने श्वेता के दूसरे पति से भी कई बार हाथापाई की थी।
विज्ञापन

3 of 8
Priya Bathija - फोटो : social media
टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है । उन्होंने साल 2017 में डीजे कवलजीत सजूला से शादी की थी। अब वो कवलजीत से तलाक लेना चाहती हैं। अचानक इस खबर ने लोगों को चौंका दिया था। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। प्रिया ने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह घरेलू हिंसा की वजह से तलाक लेना चाहती हैं।  

4 of 8
zeenat aman - फोटो : file photo
पुराने जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान भी मारपीट की शिकार हो चुकी हैं। संजय खान जीनत के पहले पति थे लेकिन दोनों में कुछ खास जमी नहीं। वहीं, जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
युक्ता मुखी - फोटो : FILE PHOTO
पूर्व मॉडल और साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। साल 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। प्रिंस ने युक्ता पर फिजिकली और मेंटली अत्याचार भी किए थे। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन

6 of 8
Dimpy Ganguly rahul mahajan - फोटो : file photo
साल 2009 में रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में डिंपी गांगुली ने राहुल महाजन से शादी की थी। लेकिन चार महीने के अंदर ही उनके रिश्ते में दरार आ गई। डिंपी ने राहुल पर गाली देने और घरेलू हिंसा के संगीन आरोप लगाए थे। साल 2010 में डिंपी ने तलाक की अर्जी दाखिल की और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल डिंपी ने दूसरी शादी भी कर ली है। 
विज्ञापन

7 of 8
deepshikha nagpal - फोटो : social media
अब बात करते हैं फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल की। दीपशिखा ने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। नागपाल ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।  
विज्ञापन

8 of 8
rati agnihotri - फोटो : file photo
फिल्मों में ज्यादातर मां के किरदारों में नजर आने वाली एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री भी इस समस्या से जूझ चुकी हैं। रति ने अनिल विरवानी से साल 1985 में शादी की थी। रति ने अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। रति ने बताया था कि उनका पति उन्हें टॉर्चर कर बहुत परेशान करता रहता था। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें