16 साल की उम्र में रानी मुखर्जी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। साथ ही उनकी खरखरी आवाज और डस्की ब्यूटी ज्यादा चर्चा का विषय रही। वो कहते हैं कि प्रतिभा के आगे कुछ भी नहीं चलता और रानी के साथ भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
Rani Mukerji
एक के बाद एक रानी ने कई फिल्मों में काम किया और उनका कद लगातार बढ़ता चला गया। गुलाम में आमिर खान के साथ बड़े बजट की फिल्म तो वहीं शाहरुख खान और काजोल के साथ 'कुछ कुछ होता है 'फिल्म में नजर आईं। एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने इस रोल के बारे में दिलचस्प बात बताई थी। रानी ने कहा था कि यह रोल 8 एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था। जिसमें पूजा भट्ट का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 6
Rani Mukherji
पहली फिल्म की अपेक्षा अगर आप रानी के आज के लुक को देखें तो काफी बदलाव नजर आएंगे। इस बदलाव की शुरुआत 'गुलाम' फिल्म से ही होने लगी थी। एक्टिंग के मामले में रानी मुखर्जी का तोड़ नहीं है यह बात तो सब मानने लगे थे लेकिन उन्हें लुक को लेकर अक्सर क्रिटिसाइज किया जाता था।
4 of 6
Rani Mukerji
साल 2002 में 'साथिया' और 2003 में रिलीज हुई 'चलते-चलते' फिल्म में रानी एकदम अलग अंदाज में नजर आईं। रानी को इस लुक में देखकर कई लोग सरप्राइज रह गए तो कई उन्हें बॉलीवुड की 'क्वीन' भी कहने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
Rani Mukerji
रानी का यह सफर काफी मुश्किलों भरा रहा। 21 साल के फिल्मी सफर में रानी ने काफी उतार चढ़ाव देखे। अदिरा के जन्म के बाद भी रानी मुखर्जी का वजन काफी बढ़ गया था जिसके बाद उन्हें काफी क्रिटिसाइज किया गया। हालांकि रानी ने एक बार फिर से लोगों को गलत साबित किया और पहले से ज्यादा दिलकश अंदाज में लोगों के सामने आईं।
अदिरा के जन्म के 3 साल बाद रानी एक बार फिर से बॉलीवुड में 'हिचकी' फिल्म से कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म में नैना माथुर का रोल निभाएंगी जो एक बीमारी से पीड़ित है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।