इरफान खान और दीपिका पादुकोण की तबीयत ठीक न होने की वजह से विशाल भारद्वाज ने अपने प्रोजेक्ट को कुछ दिनों के लिए रोक दिया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि विशाल अब अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रहे हैं जिसके लिए उन्होंने वाणी और कृति की जगह इन दो एक्ट्रेस को लेना का फैसला किया है।
विज्ञापन
2 of 5
vishal bhardwaj
विशाल भारद्वाज दीपिका और इरफान को लेकर क्वीन माफिया की जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे। दीपिका के गर्दन पर लगी चोट और इरफान खान की बीमारी के चलते दोनों एक्टर्स के लिए शूटिंग करना मुनासिब नहीं हैं। ऐसे में विशाल ने इस प्रोजेक्ट को कुछ समय रोकने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक विशाल ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया हैं जिसका नाम 'चूड़ियां' है। यह फिल्म दो बहनों की दुश्मनी पर आधारित है जिसमें दोनों के किरदार ग्रे शेड में होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Mrunal Thakur
पहले इस फिल्म के लिए विशाल वाणी कपूर और कृति सेनन को लेने वाले थे। वहीं Bollywoodlife ने अब इस फिल्म की कास्ट से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों एक्ट्रेस की जगह विशाल ने फातिमा सना शेख और मृणाल ठाकुर को ले सकते हैं।
4 of 5
Fatima Sana Shaikh
अगर ऐसा होता है तो दोनों एक्ट्रेस के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं हैं। सना शेख पहली बार 'दंगल' फिल्म नजर आई थीं और इस समय वह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं मृणाल टेलीविजन एक्ट्रेस है और ऋतिक के साथ 'सुपर 30' फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में रिलीज से पहले ही दूसरे बड़े बजट की फिल्म मिलना मृणाल के लिए बड़े तोहफे से कम नहीं है।
हालांकि विशाल ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया है। कहा जा रहा है कि विशाल को वाणी का काम काफी पसंद है। यहां तक की दोनों ने कई बार मुलाकात भी की है और वह उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट भी करना चाहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह विशाल की किस फिल्म में नजर आएंगी।