फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी कल अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगी। वह 21 मार्च 1978 को मुंबई में पैदा हुई थीं। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट बेहद लंबी है और वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए लगातार तीन बार चुनी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च को रानी के लिए दो शुभ मौके हैं एक तो वह अपना जन्मदिन मनाएंगी और वहीं दूसरी तरफ वह रंगों का त्योहार होली भी सेलिब्रेट करेंगी।