Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की जब पहली बार तबीयत खराब की खबर आई थी तो ऐसी खबरें वायरल होने लगी कि उन्हें कैंसर है। इन खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर (Ranshir Kapoor) गुस्सा हुए और इस खबरों को मात्र अफवाह बताया। रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिजल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'