फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी अपने स्कूल में करने जाएंगी बड़ा काम, बोर्ड की परीक्षा से पहले लिया यह अहम फैसला

Sat, 17 Feb 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukerji
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म हिचकी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक टीचर के किरदार में नजर आएंगी। दरअसल, रानी ने जिस स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी, वह अब फिल्म के चलते वहां जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Rani Mukerji
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आएंगी और वह एक ऐसे टीचर का रोल प्ल कर रहीं है जिसे बार-बार हिचकी आने की समस्या है। इस बीच आपको बता दें कि रानी अपने स्कूल का दौरा करेंगी। यहां पर वे फिल्म का पहला गाना 'ओए हिचकी' को लॉन्च करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji
स्कूल जाने की बात पर रानी ने बताया कि उनकी जिंदगी में स्कूल का बहुत ही बड़ा महत्व है, उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल से ही उन्हें जिंदगी का हर पाठ सीखने को मिला। यहां तक कि यह भी कहा कि वह आज जो भी है स्कूल में जो कुछ पढ़ा है उसी की बदौलत हैं। 

4 of 5
Rani Mukerji
फिल्म की रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म हिचकी अब 23 मार्च 2018 के बाद रिलीज होगी। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने की वजह भी बताई है। उन्होंने बताया, फिल्म की निजी स्क्रनिंग के बाद मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाएं को देखते हुए यशराज की मार्केटिंग टीम ने आदित्य चोपड़ा को सलाह दी है कि फिल्म को परीक्षा के बाद रिलीज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rani Mukerji
फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं। उन्हें टॉरेट सिंड्रोंम नामक एक बीमारी है। इस कारण उन्हेें लगातार हिचकी आती है जो उसके करियर के लिए एक रूकावट बन जाती है। लेकिन वो इस कमजोरी को अपनी ताकत बना लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें