फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार आदिरा के बारे में खुलकर बोलीं रानी मुखर्जी, अभी से दे रही हैं ये खास ट्रेनिंग

Fri, 23 Mar 2018 05:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukerji
जहां एक ओर करीना और शाहरुख के बच्चे हमेशा कैमरे को पोज देते हुए नजर आते हैं तो वहीं रानी मुखर्जी आदिरा को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। यहां तक की आदिरा की बहुत ही कम तस्वीरें सामने आई हैं। ऐसे में हाल ही में रानी मुखर्जी से जब आदिरा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह आजकल आदिरा को कौन सी ट्रेनिंग दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी जल्द ही 'हिचकी' फिल्म में नजर आने वाली हैं। प्रमोशन के दौरान रानी रेडियो स्टेशन पहुंचीं और आदिरा से जुड़े सवाल का बेहिचक जवाब दिया। रानी ने कहा - 'घर को संभालने के साथ मां की जिम्मेदारी को निभाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बचपन से ही अपनी मां को यह सब करते हुए देखा है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji
इसके साथ ही रानी मुखर्जी ने बताया कि 'वह आजकल आदिरा को रंगों की पहचान, जानवरों और सब्जियों की पहचान कराना सिखा रही हैं।' ऐसे में इतना तो तय है रानी नहीं चाहती कि उनकी बेटी किसी भी मामले में पीछे रहे और उसकी ट्रेनिंग उन्होंने देना शुरू भी कर दिया है।  
 

4 of 5
Hichki film premiere
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। 'हिचकी' में रानी के अलावा नीरज काबी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नीरज इससे पहले शिप ऑफ थीसिस, मॉनसून शूटआउट और तलवार फिल्म में नजर आए थे। जिसमें उनकी काफी तारीफ की गई थी। 'हिचकी' में वह प्रोफेसर का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rani Mukerji
हाल ही में रानी मुखर्जी ने 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रानी ने ओपन लेटर लिखा और मन की बात की। इस खत को रानी ने ट्विटर पर शेयर किया था। खत में रानी ने बॉलीवुड की उस सोच का जिक्र किया था जिसमें यह माना जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है। इसके साथ ही रानी ने कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म सभी को मुंहतोड़ जवाब देगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें