फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन के 'एक दो तीन' के बचाव में उतरे सलमान खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 23 Mar 2018 05:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Jacqueline
'बागी 2' फिल्म में 'तेजाब' का सुपरहिट गाना 'एक दो तीन' का रीमेक किया गया जिसमें जैकलीन फर्नांडीस ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं। गाने के रिलीज होते ही जैकलीन सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। यहां तक कि लोग उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से करने लगे। अब जैकलीन के बचाव में बॉलीवुड के 'टाइगर' सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
सलमान खान ने ट्वीट किया - 'मुझे यह गाना पसंद आया है और जैकलीन ने इसके साथ पूरा इंसाफ किया है। सरोज खान की दमदार कोरियोग्राफी और माधुरी के डांस को मैच करना काफी मुश्किल है। जैकी और वरुण दोनों ने अच्छा परफॉर्म किया है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Jacqueline Fernandez
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सलमान किसी एक्टर के सपोर्ट में आए हो। अक्सर ऐसा देखा गया है कि सलमान रीमेक का समर्थन करते हैं। इसका नजारा तब भी देखा गया था जब सलमान ने वरुण धवन को माधुरी और संजय दत्त के फेमस गाने तम्मा- तम्मा पर डांस करते हुए देखा था। 'एक दो तीन' गाने की जब पहली झलक सामने आई थी तो सरोज खान ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। हाल ही में इस गाने के रीमेक पर 'तेजाब' फिल्म के डायरेक्टर एन चंद्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए सवाल उठाए। 

4 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
एक वेब पोर्टल से बात करते हुए एन चंद्रा ने कहा, 'मुझे इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई कि मेरी फिल्म तेजाब के हिट गाने 'एक दो तीन' का नया वर्जन बन रहा है।' निर्देशक ने बताया कि सरोज खान ने उन्हें इस रीमेक की जानकारी दी।'सरोज खान मेरे पास आईं और पूछा, क्या आपने देखा उन्होंने हमारे 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया है?' मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। फिर उन्होंने बताया कि फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स गाने का नया वर्जन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jacqueline Fernandez ek do teen
'बागी-2' का गाना 'एक दो तीन' देखने के बाद एन चंद्रा इतने खफा हुए कि उन्होंने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा उन्होंने 'एक दो तीन' गाने के साथ क्या किया। यह सोच से भी ज्यादा घटिया है। माधुरी दीक्षित का गाना जैकलीन फर्नांडीस, ने किया? खबरों की मानें तो एन चंद्रा रीमेक को देखने के बाद कानूनी कदम उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें