फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप पर रानी मुखर्जी का बड़ा बयान, कहा- दोबारा काम किया तो मेरे सिर में गोली मार देना

Mon, 19 Feb 2018 11:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शादी के बाद से एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी थी। उसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और उसकी देखभाल में जुट गईं। अब रानी मुखर्जी दोबारा फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। उनकी फिल्म हिचकी 23 मार्च 2018 को रिलीज होगी। फिलहाल वह जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप को लेकर एक बड़ी बात कह दी जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
कार्यक्रम BFFs With Vogue में रानी मुखर्जी ने कहा कि अगर वह फिर से कभी अनुराग कश्यप की फिल्म करें तो उनके सिर में गोली मार देना। दरअसल रानी मुखर्जी ने शो में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही थी। हालांकि रानी मुखर्जी ने यह बात क्यों बोली इसके पीछे की वजह शो में नहीं बताई गई। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी अनुराग कश्यप की फिल्म अय्या में नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं। वहीं फिल्म में रानी मुखर्जी के अपोजिट मलयालम फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पाई। लोगों ने भी फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया। हो सकता है कि इसी कारण से रानी दोबारा अनुराग कश्यप के साथ काम न करना चाहती हों। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें