बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन मर्दानी 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कोटा के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि इस फिल्म में कोटा को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।