फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी अदिरा की बर्थडे पार्टी में रानी मुखर्जी ने घर पर उमड़े सितारे, सामने आईं तस्वीरें

Mon, 10 Dec 2018 06:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukerji - फोटो : file photo
एक तरफ बॉलीवुड सितारे उदयपुर में उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं कुछ सितारे रविवार को मुंबई में बेहद खास पार्टी में नजर आए। जी हां बात हो रही है बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी की बेटी की बर्थडे पार्टी की। 9 दिसंबर को रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपनी बेटी अदिरा चोपड़ा का तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 5
soha ali khan - फोटो : india today
अदिरा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारे अपने स्टार किड्स के साथ नजर आए। सभी सितारों ने पार्टी में पहुंचकर काफी मस्ती की। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं। इन तस्वीरों में सभी बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों के साथ काफी एन्जॉय करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
बात करें पार्टी में पहुंचे सितारों की तो अदिरा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में बच्चन परिवार की बेटी श्वेता, सोहा अली खान, तुषार कपूर, राज कुंदरा-शिल्पा शेट्टी सहित भूमि पेडनेकर सोनम कपूर और वाणी कपूर जैसे कई सेलिब्रिटी नजर आए। बर्थडे पार्टी में ये सभी सितारे अपने स्टार किड्स के साथ बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। 

4 of 5
tusshar kapoor - फोटो : social media
बता दें कि अदिरा चोपड़ा के अलावा एक और स्टार किड इन दिनों अपनी बर्थडे पार्टी को लेकर चर्चा में है। जी हां हम बार कर रहे हैं मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले तैमूर अली खान की। तैमूर अली खान का 20 दिसंबर को जन्मदिन होता है। उनके जन्मदिन से पहले प्री बर्थडे पार्टी चल रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने तैमूल अली खान की प्री बर्थडे पार्टी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taimur Ali Khan - फोटो : ani
बता करें रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म की तो, उन्होंने आज ही अपनी फिल्म मर्दानी के सीक्वल की घोषणा की है। फिल्म मर्दानी साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका अदा की थी। दर्शकों ने बड़े परदे पर रानी मुखर्जी के लेडी दंबग अवतार को काफी पसंद किया था। अब वह जल्दी ही इसका सीक्वल मर्दानी 2 लेकर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें