फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आंख मारे' गाने पर डांस करते समय सारा अली खान के दिमाग में था करिश्मा कपूर का चेहरा, अब किया खुलासा

Mon, 10 Dec 2018 05:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन बीत चुके हैं और कलेक्शन के लिहाज से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसी महीने सारा की एक और फिल्म आ रही है सिम्बा।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
सारा सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फिलहाल सारा और रणवीर सिंह इस फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। हाल ही में फिल्म सिम्बा का एक गाना रिलीज हुआ था। 'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे...' फैंस को बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी गाने की चर्चा है।
विज्ञापन

3 of 5
आंख मारे
अब सारा ने भी कुछ ऐसा कह दिया है जिससे गाने की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी। सारा अली खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कबूल किया है कि 'आंख मारे' गाने के लिए उन्होंने करिश्मा कपूर को अपना इंस्पिरेशन माना। उन्होंने करिश्मा कपूर के गाने देख कर उनसे प्रेरणा ली है।

4 of 5
सैफ अली खान
बता दें 'आंख मारे ओ लड़की आंख मारे...' के ओरिजनल वर्जन अरशद वारसी पर फिल्माया गया था। उस वक्त ये गाना बहुत हिट हुआ था। यह गाना न सिर्फ उस समय सुपरहिट हुआ था, बल्कि इस गाने ने युवाओं के बीच पनपते प्यार के क्रेज को बढ़ा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंबा
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिम्बा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिम्बा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें