बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। मजह 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी ने अपनी पहली फिल्म से ही रानी ने दर्शकों की बीच एक अलग पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड के अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। चाहें वह बहू का रोल हो या फिर मर्दानी बनकर क्रिमिनल का सफाया करना हो, रानी मुखर्जी एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने महिला केंद्रित किरदारो में अपने शानदार अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी। तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देख सकतै हैं।