फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: गुलाबी बालों में इंटरनेट पर धमाल मचा रहे अमिताभ बच्चन, शुरू हुई नई फिल्म की शूटिंग

Sun, 20 Mar 2022 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अपनी अदाकारी और स्टारडम के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मेगा स्टार अमिताभ बच्चन जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जिसकी मदद से वह अपनी जिंदगी की झलकियां अपने फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। 

बिग बी सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करके एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनका यह रंगीन बालों वाला फोटो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और उनके फैंस को यह लुक बहुत पसंद आ रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Steve McCurry
गुलाबी बालों का खुमार
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, "ट्रैवल किया, अपने बालों को पिंक कलर किया। एक नया दिन, नई शुरुआत और एक नई फिल्म।" दरअसल, इस फोटो में वह अपने प्राइवेट जेट में बैठे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फोटो में उनके बाल हल्के गुलाबी रंग में दिखाई दै रहे हैं। दरअसल, अमिताभ के यह बाल लाल रंग के हो गए थे, लेकिन धोने की वजह से गुलाबी नजर आ रहे हैं। उनकी यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
फैंस कर रहे कमेंट
बिग बी के चाहने वाले करोड़ों में हैं और उनकी इस फोटो पर लोग कमेंट करने से नहीं चूक रहे। कोई उन्हें 'रॉकस्टार' बुला रहा है तो कोई उनको नई फिल्म के लिए बधाई दे रहा है।  
 

 

4 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
नई फिल्म की शूटिंग की शुरू
बिग बी ने अपनी इस फोटो के बारे में डिटेल में समझाया कि वह अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के लुक को शेयर करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिल्म का लुक शेयर करना चाहता हूं, लेकिन कहीं मेरा मजाक न उड़ाया जाए इस वजह से शेयर नहीं कर रहा हूं।" 

 
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
एक और फोटो की शेयर
अमिताभ ने इसके अलावा एक और फोटो शेयर की है। इस फोटो में बिग बी डांस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और बोमन ईरानी भी हैं। इस फोटो में वह सभी सूट पहने और सिर पर टोपी पहने नजर आ रहे हैं। दरअसल ये सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' के एक सीन की तस्वीर है। इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले नेपाल में शुरू हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आएंगे नजर 
अमिताभ को आखिरी बार फिल्म 'झुंड' में देखा गया था। उनके पास आगे कई प्रोजेक्ट्स है, जिनमें 'रनवे 34' और 'गुडबाय' शामिल हैं। गुडबाय में अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। ये रश्मिका की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें दोनों पहली बार साथ काम करने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें