रणधीर कपूर और राजीव कपूर
- फोटो : Twitter
हाल ही में राजीव कपूर के पुश्तैनी बंगले में चौथा किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य और दूसरे सितारे भी पहुंचे थे। इस मौके पर परिवार के सदस्यों में करिश्मा कपूर नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन सभी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अपने छोटे भाई को खोने के बाद रणधीर कपूर काफी दुखी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि राजीव कपूर के निधन वाले दिन क्या हुआ था।