फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल बाद गणेशोत्सव को मनाने को लेकर कपूर खानदान का बड़ा फैसला, फैंस के लिए बुरी खबर

Fri, 30 Aug 2019 02:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rk studio - फोटो : social media
गणेश चतुर्थी का उत्सव 2 सितंबर से शुरू हो जाएगा । बॉलीवुड में भी कई सेलेब अपने घर पर गणेश की स्थापना करते हैं लेकिन हर किसी की निगाहें कपूर खानदान के गणेशोत्सव पर होती है । पिछले 70 साल से कपूर खानदान में गणेशोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है । इस बार फैंस के लिए बुरी खबर है । इस बार कपूर खानदान में 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज नहीं सुनाई देगी । 


इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा : 2-सितम्बर-2019 - अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

2 of 5
Kapoor family and RK studio - फोटो : file photo
कपूर परिवार आरके स्टूडियो में बड़ी भव्यता से ये फंक्शन मनाता था । अब आरके स्टूडियो बिक चुका है । रणधीर कपूर ने गणेश उत्सव को लेकर कहा है कि उनके पिताजी राज कपूर ने आरके स्टूडियो में गणपति उत्सव मनाने की शुरुआत की थी और अब उनके पास इतनी बड़ी प्रॉपर्टी नहीं है जिस पर वे गणेश उत्सव का आयोजन उसी तरह से कर सकें ।
विज्ञापन

3 of 5
randhir kapoor kareena kapoor karisma kapoor - फोटो : Twitter
रणधीर कपूर ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा, 'वह हमारे लिए आखिरी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन था । आरके स्टूडियो ही नहीं रहा...तो कहां करेंगे? पापा ने 70 साल पहले यह परंपरा शुरू की थी और वह गणेश को बहुत प्यार भी करते थे, अब हमारे पास जगह ही नहीं है तो हम आरके स्टूडियो जैसी सेलिब्रेशन कहां करेंगे । हम बप्पा को बहुत प्यार करते हैं और हमारी उनमें श्रद्धा भी है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इस परंपरा को जारी नहीं रख सकते हैं।'

4 of 5
Randhir Kapoor and RK Studio - फोटो : file photo
आरके स्टूडियो (RK Studio) में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2019) और होली का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है । आरके स्टूडियो में भयंकर आग से बहुत नुकसान हुआ था । जिसके बाद इसे बेच दिया गया । गणेश चतुर्थी के दौरान आरके स्टूडियो में पंडाल लगाया जाता था और यहां सारे दिन लोगों का तांता लगा रहता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RK studio
बता दें कि लगभग 71 साल पुरानी कपूर खानदान की यह धरोहर को गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस साल मई के महीने में खरीद लिया था। राज कपूर ने लगभग 70 साल पहले मुंबई के चेंबूर इलाके में इस विरासत की शुरुआत की थी। आरके स्टूडियो 1948 में बनकर तैयार हुआ था। 70 और 80 के दशक में इसी स्टूडियो ने हिन्दी फिल्म सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। उस दौर में इस स्टूडियो को फिल्म शूट के लिए टॉप शूटिंग लोकेशन्स में गिना जाता था। आरके स्टूडियो का जाना उस जमाने की फिल्मों और राज कपूर के फैंस के लिए भी बेहद दुखद समाचार रहा है।

53 साल में कितनी बदल गईं नीतू कपूर, महज 8 साल की उम्र में बॉलीवुड में किया था डेब्यू
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें