फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों को खोने का दुख झेल रहे रणधीर कपूर, ऋषि-राजीव के लिए लिखा ये खास नोट

Tue, 23 Mar 2021 03:33 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषि कपूर, राजीव कपूर - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड के दिग्गज कपूर खानदान ने बीते कुछ सालों में कई अपनों को खोया है। किसी अपने को खोना सभी के लिए तकलीफहेद होता है। बीते दो सालों में कपूर परिवार ने एक-एक कर कई लोगों खो दिया। ये वक्त उनके लिए भावनात्मक तौर पर मुश्किल भरा रहा। करीना कपूर के चाचा और राजीव कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया था। पिछले दो साल में कपूर खानदान में ये चौथी मौत थी। अक्टूबर 2018 में राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का निधन हो था। 2020 की शुरुआत ही परिवार के लिए अच्छी नहीं रही।

विज्ञापन

2 of 6
रणधीर कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Insatagram
साल के पहले महीने में ही कृष्णा कपूर की बेटी रितु कपूर नंदा दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद अभी आधा साल भी न गुजरा था कि चौथे महीने में कैंसर से पीड़ित लंबे समय से बीमार चल रहे ऋषि कपूर गुजर गए। ऋषि कपूर के निधन के महज 9 महीने बाद उनके छोटे भाई राजीव कपूर भी दुनिया छोड़कर चल बसे।
विज्ञापन

3 of 6
कपूर ब्रदर्स - फोटो : Insatagram
इतने लोगों को खो देने का सदमा वाकई गहरा होता है। तीन भाइयों में दो भाई के जाने के बाद रणधीर कपूर को उनकी कमी खल रही है। वे उन्हें काफी याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपना ये दुख फैंस संग साझा किया। रणधीर कपूर ने अपने दोनों दिवंगत भाइयों की फोटो शेयर कर एक खास नोट लिखा है।

4 of 6
रणधीर कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : Insatagram
रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर और राजीव कपूर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर सिर्फ कपूर परिवार ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है। इसमें ऋषि और राजीव कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। राजीव जमीन पर बैठे हैं और ऋषि उनकी बांहें पकड़े कैमरे की तरफ देख रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषि कपूर, रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram
भाइयों के बीच का ये प्यार देखते ही बन रहा है। इसे शेयर करते हुए रणधीर कपूर ने लिखा ‘मेरे प्यारे भाइयों मैं हमेशा तुम्हें याद करूंगा। उम्मीद है कि तुम दोनों जहां भी होगे खुश होगे।’ इस फोटो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। फोटो के जरिए रणधीर कपूर को भी भाइयों संग बिताए अपने पुराने खुशगवार दिन आ गए हैं। लोगों ने कहा कि हम भी उन्हें बहुत याद करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपूर ब्रदर्स - फोटो : Social media

इसके पहले भी रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर के साथ एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था ‘मैं अपने छोटे भाई चिंटू को हमेशा याद करूंगा।’ जाहिर है दोनों भाइयों को खोने का सदमा रणधीर कपूर के लिए काफी दुखदायी है। इसके साथ ही फैंस के लिए भी निराशाजनक है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें