फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने सीखी तलवारबाजी तो कोई हो गया कमरे में कैद, किरदारों को विश्वसनीय बनाने के लिए इन सितारों ने लगा दी जान

Tue, 23 Mar 2021 03:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन, दीपिक पादुकोण, राजकुमार राव - फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारे फिल्मों में अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए कई बार कड़ी मेहनत करते हैं। पहले के समय में जहां स्टार्स सिर्फ अच्छे अभिनय के दम पर फिल्में हिट करवा लेते तो वहीं अब दर्शकों को किरदारों में अभिनय के साथ-साथ विश्वसनीयता भी चाहिए। ऐसे में अपने किरदार को एकदम सटीक बनाने के लिए ये सितारे तलवारबाजी, स्विमिंग, हॉर्स राइडिंग जैसी कई स्किल अपनाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए की थी कड़ी ट्रेनिंग।
विज्ञापन

2 of 6
bajirao mastani
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका ने पर्दे पर वैरायटी के किरदार निभाए हैं। हालांकि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा था। इस फिल्म में उन्होंने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी और एक वीरांगना का किरदार निभाया था। अपने किरदार मस्तानी को तलवारबाजी में निपुण दिखाने के लिए दीपिका ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी। उनकी तलवारबाजी वाले सीन को शूट होने में कई दिन लगे थे हालांकि दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

3 of 6
बर्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा

फिल्म 'बर्फी'  में झिलमिल के किरदार में प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों की जबरदस्त तारीफ मिली थी। साथ ही आलोचकों ने भी प्रियंका के अभिनय की तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो ऑटिस्टिक रहती है। ऐसे में इस किरदार में ढलने के लिए प्रियंका कई ऑटिस्टिक लोगों से मिली थीं और उनके व्यवहार को समझा था।

4 of 6
AndhaDhun
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान पर्दे पर लीक से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। वो जो भी किरदार करते हैं वो अपने आप में बेहद खास होते हैं। फिल्म  'अंधाधुन' में उन्होंने एक ऐसे पियानो वादक का किरदार निभाया था जो अंधे होने का नाटक करता है। उनका ये रोल दर्शकों को विश्वसनीय लगे इसलिए आयुष्मान कई नेत्रहीन स्कूल गए थे और नेत्रहीन लोगों से उन्होंने मुलाकात की थी।
विज्ञापन

5 of 6
हुमा कुरैशी, वरुण धवन - फोटो : Instagram
वरुण धवन

वरुण फिल्मों अधिकतर हास्य किरदार ही निभाते नजर आते हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म 'बदलापुर' से अपनी ये छवि तोड़ने की कोशिश की थी। इस फिल्म मे उन्होंने एक बेहद गंभीर शख्स का किरदार निभाया था जो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए किसी की भी जान ले लेता है। इतने गंभीर किरदार में खुद को ढालने के लिए वरुण ने खुद को सबसे अलग कर लिया था और एकांत में रहने लगे थे।। उन्होंने कई दिनों तक अपने परिवार और दोस्तों से बात नहीं की थी तब जाकर उनके किरदार में जबरदस्त गंभीरता देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैप्ड के एक सीन में राजकुमार राव - फोटो : राजकुमार राव इंस्टाग्राम
राजकुमार राव

हिंदी सिनेमा में खुद को एक स्थापित कलाकार साबित कर चुके राजकुमार राव भी अपने किरदार के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मे की है जो दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म 'ट्रैप्ड' में अपने किरदार को विश्वसनीय दिखान के लिए राजकुमार राव ने जबरदस्त डाइटिंग की थी। उन्होंने करीब 22 दिनों तक सिर्फ ब्लैक कॉफी और दो गाजर खाकर खुद को भूखा रखा था। इससे उनका काफी वजन कम हो गया था। राव का कहना था कि फिल्म में उन्हें महसूस करना था कि जब जबरदस्त भूख लगती है तो कैसा महसूस होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें