बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने संघर्ष करके इस इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की है। इन्हीं में से एक हैं रणदीप हुड्डा। 'मॉनसून वेडिंग' से फिल्मों में डेब्यू करने वाले रणदीप हुड्डा ने फिल्मों में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया। आज रणदीप उन सितारों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।
‘राधे’ में नजर आए थे रणदीप
अभी हाल ही में वो फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। फिल्म में वो विलेन के रोल में थे। इससे पहले वो सलमान खान के साथ 'किक' में नजर आए थे, जिसमें उन्हें पुलिस के किरदार में देखा गया था। फिलहाल रणदीप हुड्डा विवादों में घिर गए हैं।
मायावती पर भद्दे मजाक का वीडियो पर वायरल
उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती पर जोक मारते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। उनकी इस हरकत की खूब आलोचना हो रही है।