फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

Sat, 04 Jun 2016 10:25 AM IST
संजय मिश्रा/संवाद्दाता, बीबीसी
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म दर फिल्म अपने लुक के लिए तारीफ बटोर रहे रणदीप हुड्डा का कहना है कि अगर वे सलमान खान की सलाह मान लेते तो उन्हें ये तारीफ नहीं मिलती।
विज्ञापन

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

2 of 7
सलमान खान ने उन्हें उनका लुक बार-बार ना बदलने की सलाह दी, जिसे रणदीप ने नहीं माना था और अब उन्हें लगता है कि भाई की सलाह ना मानकर उन्होंने ठीक किया था। हालिया रिलीज फिल्म सरबजीत के लिए रणदीप हुड्डा की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग के अलावा उनके लुक को भी लोगों ने खूब सराहा था।
विज्ञापन

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

3 of 7
रणदीप हुड्डा ने बताया, "मैं अपने किरदार को लेकर बहुत सतर्क हूं, रील और रियल जिंदगी में भी उस किरदार को जीने लगता हूं, ताकि परदे पर लोग फिल्म में रणदीप हूडा को नहीं उस किरदार को देखें." हुड्डा ने कहा कि पिछले दिनों उनकी फिल्म 'मैं और चार्ली', 'सरबजीत' और अब 'दो लफ्जों' की कहानी में उनके अलग-अलग लुक को देखकर सलमान खान ने कहा था कि लुक के साथ बार-बार इतना प्रयोग मत करो वरना लोग तुम्हें जल्दी से पहचान नहीं पाएंगे। रणदीप बताते हैं, "सलमान भाई की इस सलाह को सुन जरूर लेता था, लेकिन कभी इससे सहमत नहीं हुआ।"

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

4 of 7
रणदीप कहते हैं, "मैं चाहता हूं कि लोग मेरे निभाए किरदार जैसे सरबजीत, चार्ल्स शोभराज और सूरज स्ट्रांम को देखें। लोग फिल्म देखने जाएं और रणदीप हुड्डा को देखें इसमें मुझे मजा नही आता." रणदीप अकेले नहीं हैं जिसने अपने साथी कलाकार की सलाह नहीं मानी और जो बाद में उनके लिए लाभप्रद साबित हुई।
विज्ञापन

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

5 of 7
अमिताभ बच्चन भी जब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे तब इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी। उनका कहना था कि ये 'अमिताभ' नाम उन्हें सफलता नहीं दिला सकता। अमिताभ बच्चन ने उन लोगों की सलाह के विपरीत अपना नाम नहीं बदला।
विज्ञापन

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

6 of 7
इसी तरह मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में अपना करियर तलाश रहे मॉडल जॉन अब्राहम को भी ऐसी ही सलाह मिली थी। लोगों ने उन्हें मॉडलिंग का करियर छोड फिल्मों में ना आने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सलमान की बात सुनी जरूर, पर मानी नहीं'

7 of 7
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड के जानकारों ने प्रोड्यूसर ना बनने की सलाह दी थी जो उन्होंने नहीं मानी। अनुष्का ऑनर किलिंग पर बनी फिल्म 'एनएच 10' को प्रोड्यूस कर चुकी हैं और बतौर निर्माता अपनी अगली फिल्म 'फिल्लौरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें