फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा ने पीएम मोदी और प्रकाश जावड़ेकर से की अपील, उठाया ये जरूरी मुद्दा

Mon, 17 Feb 2020 05:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Randeep Hooda - फोटो : Social Media
बीते कुछ वक्त से बॉलीवुड में पर्यावरण और उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। कई बड़े कलाकार इस मुहिम का हिस्सा बने हैं। रणदीप हुड्डा जैसे बेहतरीन अभिनेता भी इन मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बाबुल सुप्रियो और पर्यावरण मंत्रालय से एक अपील की।
विज्ञापन

2 of 4
Randeep Hooda - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा ने इन सभी को ट्विटर पर टैग करते हुए वन विभाग के कर्मियों को सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के जितना ही लाभ देने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, 'जैसा कि पहले भी बताया गया है, क्या वन विभाग के कर्मियों को सीमा की रक्षा करने वाले सभी वर्दीधारी कर्मियों के समान ही लाभ नहीं दिया जाना चाहिए?'

विज्ञापन

3 of 4
Randeep Hooda - फोटो : social media
रणदीप हुड्डा के इस ट्वीट पर बहुत सारे लोगों ने सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा है कि वन विभाग के कर्मियों को उतनी सुविधाएं नहीं मिलतीं, वो कम संसाधनों में भी अपना काम करते हैं। वहीं एक और यूजर ने रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए लिखा कि आपने बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

4 of 4
Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म मानसून वेडिंग से की थी। इसके बाद साहेब बीबी और गैंगस्टर से उन्हें पहचान मिली। जन्नत 2, जिस्म 2, हाइवे, रंग रसिया और सरबजीत जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन काम किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लव आज कल में भी नजर आए।

चैनल की नौकरी छोड़ने वाली लड़की की सच्चाई आई सामने, सिद्धार्थ शुक्ला पर लगाए थे गंभीर आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें