फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना जाएंगे मोरोक्को

Mon, 28 Mar 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कैटरीना - फोटो : gettyimages
कितने ही बड़े सितारे हों, फिल्म की जरूरत को नकार नहीं सकते। अपने ब्रेक-अप से जूझ रहे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को फिल्म जग्गा जासूस के कुछ दृश्य फिल्माने अंततः मोरक्को जाना पड़ेगा। पिछले दिनों मोरक्को का सैट मुंबई में ही बना कर शूटिंग की योजना बनी थी।
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना जाएंगे मोरोक्को

2 of 6
रणबीर कैटरीना
परंतु निर्देशक अनुराग बसु ने थोड़े समझौते के बाद निर्माताओं को साफ कर दिया कि कुछ हिस्सा हर हाल में मोरक्कों में फिल्माना पड़ेगा क्योंकि यह कहानी की जरूरत है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना जाएंगे मोरोक्को

3 of 6
रणबीर कैटरीना
सूत्रों की मानें तो अनुराग ने दोनों सितारों से अलग-अलग बातचीत की और उन्हें मोरक्को चलने के लिए राजी किया। उल्लेखनीय है कि शुरुआत में मोरक्को में डेढ़ महीने शूटिंग का शेड्यूल था परंतु अब यह केवल दस दिन का होगा।

रणबीर-कैटरीना जाएंगे मोरोक्को

4 of 6
रणबीर कैटरीना
बताया जाता है कि रणबीर-कैटरीना मान तो गए हैं लेकिन वे साथ में मोरक्को की उड़ान नहीं भरेंगे। पहले 15 अप्रैल को कैटरीना जाएंगी और उसके बाद रणबीर उड़ान भरेंगे। उनके रहने की व्यवस्था भी अलग-अलग होटलों में होगी।
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना जाएंगे मोरोक्को

5 of 6
रणबीर कैटरीना
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मोरक्को के बाद कुछ हिस्से मुंबई में भी शूट किए जाएंगे। जग्गा जासूस में रणबीर भी प्रोड्यूसर हैं। वह नहीं चाहते थे कि कैटरीना के साथ शूटिंग के लिए मोरक्को जाना पड़े और ब्रेक-अप के बाद की अफवाहों को नए पंख लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना जाएंगे मोरोक्को

6 of 6
रणबीर कैटरीना
परंतु तमाम कोशिशों और मुंबई में सैट बनाने के बावजूद अनुराग ने कहा कि कुछ दिन मोरक्को में शूट किए बिना काम नहीं बनेगा तो रणबीर राजी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें