फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: शादी के एक हफ्ते बाद ही शूटिंग में बिजी होंगे रणबीर, आलिया के साथ समय बिताने का ये है प्लान

Wed, 13 Apr 2022 10:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों की शादी के फंक्शन भी आज से शुरू होने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कुछ दिन का ब्रेक लेंगे। हालांकि ये ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं होगा और दोनों एक हफ्ते बाद ही अपने काम पर वापस लौट आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर शादी के बाद अपनी फिल्म 'एनिमल' की मनाली में होने वाली शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। फिल्म का मनाली में दो दिन का शेड्यूल है और उसके बाद शूटिंग मुंबई में ही होनी है। वहीं, आलिया भी शादी के बाद के बाद अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक गाने की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में खबरें आ रही हैं कि रणबीर कपूर भी एक हफ्ते का ब्रेक लेकर आलिया के साथ स्विट्जरलैंड जाने वाले हैं। वहीं, इसके बाद वह मुंबई में लव रंजन की फिल्म की शूटिंग करेंगे, जिसमें वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की नजदीकियां अयान मुखर्जी का फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों पहली बार सोनम कपूर की शादी में एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं, अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें