रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर और दादा राज कपूर की तरह ही अभिनेता के साथ निर्देशक भी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज कपूर ने 24 साल में ही अपनी पहली फिल्म निर्देशित कर ली थी, मैं अभी 42 का हूं और अभी भी थोड़ा सा झिझकते हैं।
इस साल इफ्फी गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर ने राहुल रवेल के साथ बात की। उन्होंने इस दौरान अपनी फिल्मों को लेकर बात की। उन्होंने इस दौरान बताया कि वे अपने पिता ऋषि कपूर और दादा राज कपूर की तरह ही अभिनेता होने के साथ निर्देशक भी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रणबीर कपूर-ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @neetu54
निर्देशन भी करना चाहते हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर से इस दौरान राहुल रावैल ने पूछा कि आप अपने पिता ऋषि कपूर और दादा राज कपूर की विरासत को आगे ले जाते हुए अभिनेता के साथ निर्देशक भी बनना चाहेंगे। इसके जवाब में रणबीर कपूर ने कुछ खास बातें कही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
राजनीति में रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशन को कठिन मानते हैं राज कपूर
रणबीर कपूर ने बताया कि वे अपने पिता जी और दादा जी की तरह निर्देशन भी करना चाहते हैं। हालांकि, वे अब 42 के हो गए हैं और उनके दादा जी ने 24 साल में ही अपनी फिल्म का निर्देशन कर दिया था। हालांकि, इसके लिए वे अभी भी थोड़ा झिझकते हैं। रणबीर ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मैंने बहुत अच्छे निर्देशकों के साथ काम किया है। मुझे पता है कि अभिनय से भी ज्यादा मुश्किल होता है निर्देशन करना। रणबीर कपूर ने कहा कि अभिनय भी मुश्किल है लेकिन निर्देशन उससे ज्यादा कठिन है।
4 of 5
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm
राज कपूर ने 24 साल में किया था निर्देशन
रणबीर कपूर ने बताया कि राज कपूर ने 24 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म आग का निर्देशन किया था। वे अपने काम में बेहद माहिर रहे हैं। उन्होंने निर्देशन, अभिनय, प्रोडक्शन, लेखन और एडिटिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई है।
जग्गा जासूस का प्रोडक्शन किया प्रोडक्शन
रणबीर कपूर ने कहा कि उन्होंने जग्गा जासूस को प्रोडक्शन किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। अब मैं अपने काम को और बेहतर तरीके से काम करने की कोशिश करता हूं। मेरे पिता हर बार पूछते थे कि मैं कैसी फिल्मों के लिए काम कर रहा हूं।