फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की शर्टलेस तस्वीरें हुईं वायरल, सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए अभिनेता

Sat, 11 Mar 2023 04:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लव रंजन के निर्देशन वाली फिल्म आठ मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई थी। रणबीर और श्रद्धा कपूर की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की थी। अभिनेता के ट्रेनर शिवोहम ने खुलासा किया है कि कैसे रणबीर ने फिल्म के लिए अपने लुक को बदला और कड़ी मेहनत से जिम करते हुए अपनी बॉडी बनाई। इन तस्वीरों में अभिनेता अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
रणबीर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता की दो शर्टलेस तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए बताया कि इस लुक को हासिल करने के लिए रणबीर ने अत्यधिक अनुशासन और समर्पण दिखाया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जो आप देख रहे हैं, वह वास्तव में एक अनुशासित जीवन शैली, समर्पण और कड़ी मेहनत का उदाहरण है। यह एक टीम की कोशिश है और इस तरह के नतीजे आधे मन से शामिल होकर हासिल नहीं किए जा सकते हैं।

रॉकेट बॉयज 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचे ऋतिक-सबा, हुए ट्रोल
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रेनर ने रणबीर की तारीफ करते हुए इस पूरी प्रक्रिया और अभिनेता की मेहनत को बताया, जो उन्होंने इस बॉडी को हासिल करने में की थी। ट्रेनर ने लिखा, 'सुबह चार बजे वाले सेशन लेना हो या फिर रात के 11:30 बजे वाले सेशन या फिर कई बार शूटिंग के बीच से वक्त निकालना, रणबीर ने यह सब किया है। उन्होंने निजी जिंदगी को अपनी व्यावसायिक जिंदगी के साथ बैलेंस किया है। ये चीजें किताबें पढ़कर नहीं आ सकती हैं। ये चीजें आप में नहीं होती हैं और आपके माता पिता द्वारा आपको सिखाई जाती हैं, जिस तरह के लोगों के बीच आप रहते हैं, उनसे आपको यह सब सीखने को मिलता है।
 

Poonam Pandey: बोल्डनेस की मल्लिका हैं पूनम पांडे, फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर बटोरीं सुर्खियां

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर का यह लुक फैंस को उनकी आने वाली फिल्म 'द एनिमल' में भी देखने को मिलेगा। वहीं, बात करें हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Satish Kaushik: संदिग्ध हालात में हुई सतीश कौशिक की मौत? दिल्ली पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे कई कलाकार हैं। फिल्म ने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर 'जब हैरी मेट सेजल' के पहले दिन के आंकड़े को पार कर लिया है और यह भारत की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

Mohit Chauhan: बिना ट्रेनिंग दुनिया पर चलाया आवाज का जादू, जानें हिमाचल का छोरा कैसे बना सिनेमा का 'सिरमौर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें