फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं ये फिल्में, 'रॉकस्टार' का क्रेज तो आज भी सिर चढ़कर बोलता है

Mon, 28 Sep 2020 08:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। रणबीर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण रणबीर का भी फिल्मों में आना लाजमी था। रणबीर ने पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों और किरदारों से दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग ही छाप भी छोड़ी है। रणबीर के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में जो मील का पत्थर साबित हुई हैं...
विज्ञापन

2 of 6
राजनीति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजनीति
फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर ने समर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। बड़े घर का एक ऐसा मासूम लड़का जो ना चाहते हुए भी राजनीति के दलदल में फंसता चला जाता है और फिर धीरे-धीरे वह सभी पर भारी पड़ता है। आमतौर पर इस जॉनर की फिल्मों में ऐसा किरदार कम ही देखने को मिलता है लेकिन रणबीर ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि बढ़िया अदाकारी के सहारे आप किसी भी तरह की फिल्म में अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रॉकस्टार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रॉकस्टार
यह फिल्म रणबीर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में जॉर्डन बने रणबीर को प्यार की खातिर जुनून की हद पार करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर एक ऐसे टूटे हुए आशिक के किरदार में नजर आते हैं जो अपने इस प्यार से मिले दर्द की बदौलत दुनिया के सबसे मशहूर गायक बन जाते हैं। 2011 में आई इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच आज भी देखा जाता है।

4 of 6
बर्फी - फोटो : फाइल फोटो
बर्फी
रणबीर कपूर ने इस फिल्म में मर्फी नाम के लड़के का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली थी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं। इस फिल्म ने ढेरों पुरस्कार हासिल किए थे। बर्फी में रणबीर ने एक दिव्यांग का किरदार अदा किया था। रणबीर और प्रियंका के साथ ही इलियाना ने भी दर्शकों का दिल जीता था।
विज्ञापन

5 of 6
ये जवानी है दीवानी - फोटो : फाइल फोटो
ये जवानी है दीवानी
इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में उनका नाम कबीर थापर होता है जो ऐसे लड़के के किरदार में होता है जो निजी जिंदगी में मस्तमौला होता है लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वह बहुत सीरियस होता है। फिल्म में वह अपने दोस्तों पर जान छिड़कता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म संजू का पोस्टर - फोटो : फाइल फोटो
संजू 
रणबीर कपूर की फिल्म संजू उनके करियर की बेस्ट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में वह एक्टर संजय दत्त के किरदार को निभाते नजर आए थे। इस फिल्म ने कमाई से लेकर एक्टिंग तक, सभी में धमाल मचाया था। ऐसे में ये कहना भी शायद गलत न होगा कि अपनी आने वाली फिल्मों में रणबीर के लिए इस फिल्म के स्तर को पार पाना कतई आसान नहीं होगा। लेकिन रणबीर के फैंस को पूरा भरोसा है कि वो हर बार कुछ न कुछ अलग करके सबका दिल जीत ही लेते हैं।

पढ़ें: सोना मोहपात्रा ने तापसी पन्नू को लगाई लताड़, अनुराग कश्यप का समर्थन करने पर भड़कीं गायिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें