फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट नहीं ये शख्स थे ऋषि कपूर की पहली पसंद, बेटे रणबीर कपूर से करवाना चाहते थे शादी

Mon, 28 Sep 2020 08:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। इस साल रणबीर अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। लेकिन ये पहला जन्मदिन होगा जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर उनके साथ नहीं होंगे। ऋषि कपूर के दुनिया को अलविदा कह देने के बाद ये उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर का पहला जन्मदिन होगा। ये समय रणबीर के लिए भी बेहद मुश्किल होगा। ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी का सपना लिए इस दुनिया से चले गए। उन्होंने एक बार ट्वीट कर रणबीर की शादी की इच्छा भी जताई थी।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषि, नीतू और रणबीर कपूर - फोटो : फाइल फोटो
पिछले कुछ समय से रणबीर-आलिया अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। बीते दिनों आलिया जिस तरह कपूर परिवार के साथ हर पल साथ दिखीं उससे ही उनकी बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। चाहे दुख की घड़ी में नीतू कपूर को संभालना हो या रिद्धिमा को वीडियो कॉलिंग के जरिए ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन कराना हो, आलिया हमेशा मौजूद रहीं। ऐसे में आपको याद दिला दें कि कुछ साल पहले ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर रणबीर को शादी की सलाह तो दी थी लेकिन वो आलिया नहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल साल 2018 में ऋषि कपूर ने रणबीर और अयान मुखर्जी की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी साथ में बैठे हुए दिख रहे हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। तस्वीर के साथ ऋषि कपूर ने लिखा था- 'बेस्ट फ्रेंड्स, कैसा रहे अगर तुम दोनों अब शादी कर लो।' हालांकि ऋषि कपूर का ये ट्वीट मजाकिया था और रणबीर, ऋषि और अयान के फैंस ने इस ट्वीट के जरिए इनकी खूब मौज ली थी।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : instagram/ayan_mukerji
बता दें कि रणबीर और अयान बचपन के दोस्त हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेकअप सिड' में रणबीर नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी अयान निर्देशित कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती को देखते हुए ही ऋषि कपूर ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया था, जिसे उस वक्त फैंस ने भी काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था। जिससे दुनियाभर में मौजूद उनके लाखों चाहने वालों का दिल टूट गया। बता दें कि करीब डेढ़ साल तक वो कैंसर से लड़ते रहे थे। ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनकी हालत में सुधार था जिसके बाद वो वापस मुंबई लौट आए थे। यही नहीं उन्होंने कुछ फिल्में भी साइन की थीं जो अब अधूरी रह गईं।

पढ़ें: अनुराग कश्यप ही नहीं इन सेलिब्रिटीज पर भी लग चुका है यौन शोषण का आरोप, आलोक नाथ तो 19 साल पुराने केस में फंसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें