किरण खेर
किरण खेर
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किरण खेर ने फिल्मों में अक्सर मस्त पंजाबी मां का किरदार ही निभाया है। हम तुम, ओम शांति ओम, टोटल सियापा, सिंह इज किंग, खूबसूरत, दोस्ताना में किरण खेर को एक चुलबुली और मजाकिया मां के किरदार में ही देखा गया। हालांकि 'कुर्बान' और 'वीर जारा' में उन्होंने एक गंभीर मां का भी किरदार निभाया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में एक जैसी ही रहीं।