फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: 11 साल बाद एक बार फिर ‘आइटम बॉय’ बनेंगे रणबीर कपूर, इस बार आलिया भट्ट से जुड़ी है वजह?

Sun, 30 Oct 2022 04:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने जिंदगी के बेहतरीन पलों को जी रहे हैं। जल्द ही अभिनेता पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपने पहले बच्चा का स्वागत इस दुनिया में करने जा रहे हैं। वहीं, हाल ही में आई उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जहां फिल्म की रिलीज से पहले इसका जमकर विरोध किया जा रहा था, तो रिलीज के बाद इसने कमाल कर दिया था। अब खबरें हैं कि रणबीर जल्दी एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज एकदम अलग होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस साल रणबीर कपूर अब 'ब्रह्मास्त्र' के बाद इस साल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आने वाले हैं। खबरें आ रही थीं कि रणबीर अब कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाले हैं। लेकिन अब वह दोबारा स्क्रीन पर एक अलग अवतार में वापस आने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर बॉस्को मार्टिस की फिल्म 'रॉकेट गैंग' में एक आइटम नंबर करने वाले हैं। मार्टिस ने इससे पहले रणबीर को 'तमाशा' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है।

Hamza Ali Abbasi: पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली ने ठुकराईं अक्षय कुमार-वरुण धवन की फिल्म? कुछ सीन थे वजह!
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'रॉकेट गैंग' में आदित्य सील और निकिता दत्ता मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं और यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणबीर डांस नंबर के लिए आलिया भट्ट की वजह से राजी हुए हैं। दरअसल, आदित्य सील की पत्नी अनुष्का रंजन आलिया भट्ट की बहुत अच्छी दोस्त हैं और इसलिए ही रणबीर ने इसके लिए हां कहा है।

Pushpa 2 Shoot Begins: ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू, डीओपी कूबा ब्रोजेक संग चर्चा करते दिखे अल्लू अर्जुन
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रणबीर पहले से बॉस्को मार्टिस को जानते हैं और उनके साथ बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया है। लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर को बॉस्को मार्टिस ने ही कोरियोग्राफ किया है। अब बॉस्को ने अपनी फिल्म में रणबीर से डांस नंबर करने के लिए रिक्वेस्ट किया है। बता दें कि रणबीर कपूर 2011 में सलमान खान की फिल्म 'चिल्लर पार्टी' में 'टांय टांय फिस' गाने को कर चुके हैं, यह गाना बच्चों के लिए था जिसे काफी पसंद किया गया था। अब वह 11 साल बाद 'रॉकेट गैंग' में डांस नंबर करते नजर आएंगे। 

Stree 2: ‘स्त्री 2’ में एक साथ नजर आएंगे भेड़िया, वैंपायर और रूही, दिनेश विजन के ‘भूतलोक’ का दिलचस्प विस्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें