9 मार्च को अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। रणबीर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा था, 'रणबीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दवा पर हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। वह घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी सावधानियों का पालन कर रहे हैं।' तो वहीं अभिनेता रणधीर कपूर ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रणबीर अब स्वस्थ हो गए हैं।