फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे रणबीर कपूर, अब बोले- 'वो बार-बार गलतियां करते लेकिन..'

Fri, 22 Jun 2018 07:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर
जबसे रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की है तब से सलमान खान के साथ उनके संबंध ठीक नहीं रहे हैं । कटरीना कैफ, सलमान को छोड़कर रणबीर से प्यार करने लगी थीं । इससे सलमान की नफरत, रणबीर के लिए और बढ़ गई थी । दोनों ने शायद आजतक एक-दूसरे से बात तक नहीं की होगी ।
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर के रिसेप्शन में ऋषि कपूर की हरकत पर सलमान भड़क उठे थे । उन्होंने कहा था कि जो मुझे और मेरे परिवार को इज्जत नहीं दे सकता उसको मैं रिस्पेक्ट नहीं दूंगा । चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री में कितना भी सीनियर क्यों ना हो ।
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर
इसके बाद सलमान ने 'संजू' में रणबीर की एक्टिंग को लेकर कहा था कि संजय दत्त की बायोपिक में उनसे ज्यादा अच्छा काम कोई नहीं कर सकता । अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने सलमान को मुंह तोड़ जवाब दिया है ।

4 of 6
संजय दत्त और रणबीर कपूर
जब रणबीर से पूछा गया कि सलमान और संजय दत्त जैसे सुपरस्टार से आप क्या सीखते हैं तो उन्होंने कहा, 'सलमान सर और संजय सर को ऑडियंस बहुत प्यार करती है । भले ही वो कुछ गलत करते हैं या सही, लेकिन उन्हें ये पता है कि वो कौन हैं । उन्होंने अपनी जिंदगी में कई गलतियां की हैं और इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है ।'
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर
रणबीर आगे कहते हैं, 'उन्हें अच्छे से पता है कि वो किस ओहदे पर हैं और क्या कर रहे हैं । उन्हें अपने लिए किसी PR की जरूरत नहीं है । वो ये नहीं कहते कि मैं बहुत महान हूं । मेरे ख्याल से ये बहुत जरूरी है ।' रणबीर चाहते हैं कि वो भी सलमान-संजय की तरह दर्शकों को एंटरटेन करना चाहते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणबीर कपूर
'संजू' के बारे में रणबीर कहते हैं, 'मेरे लिए ये एक अच्छा मौका था । बहुत मुश्किल था लेकिन राजकुमार हिरानी जैसे डायरेक्टर ने सबकुछ आसान बना दिया । उन्होंने मुझे कंफर्ट फील करवाया । उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया । बस खुद को उनके हवाले कर दिया और सच्चाई से अपना काम किया ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें