फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: आलिया को घर के अंदर शूट करने के मामले में लीगल एक्शन लेंगे रणबीर, बोले- ये निजता का उल्लंघन

Fri, 10 Mar 2023 12:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी हैं। खूब जोर-शोर से वह इस फिल्म के लिए प्रमोशन कर रहे हैं। इसके अलावा वह इन दिनों अपने परिवार और बेटी के बारे में भी खूब बातें करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर ने पिछले दिनों पत्नी आलिया भट्ट के साथ हुई फोटो लीक मामले में चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता का कहना है कि वह इस मामले पर कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं। बता दें कि पिछले दिनों आलिया भट्ट के घर के अंदर की तस्वीरें लेने पर उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta
दरअसल पिछले दिनों आलिया जब अपने लिविंग रूम में थीं, तब कुछ लोगों ने सामने वाली बिल्डिंग से उनके बेडरूम की फोटोज खींच कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थीं। जिसके बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर काफी लंबा चौड़ा नोट लिखकर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद हाल ही में एक बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा है कि वह इस पूरे मामले पर लीगल एक्शन की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें- Javed Akhtar: सतीश कौशिक की याद में जावेद अख्तर ने किया भावुक पोस्ट, कहा- महफिलों को जगाता था जो...
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : insta
एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा है, 'यह बेहद ही घटिया हरकत थी और यह किसी की निजता का हनन है। आप किसी के घर में घुसकर इस तरह से फोटो नहीं क्लिक कर सकते हैं। मेरे घर के अंदर कुछ भी हो सकता है, वो मेरा घर है और यह बिल्कुल गलत था। हम इस पूरे मामले में सही कानूनी तरीकों से एक्शन ले रहे हैं'।

4 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram
अभिनेता ने पैपराजी के बारे में बातें करते हुए कहा, 'हम पैपराजी की इज्जत करते हैं। मैं सोचता हूं कि पैपराजी हमारे कल्चर का हिस्सा हैं। हमारा काम एक-दूसरे से चलता है, वो हमारे साथ काम करते हैं, हम उनके साथ काम करते हैं, लेकिन इस तरह की चीजें आपको परेशान कर देती हैं और लोगों की ऐसी हरकत पर शर्म आती है। जो भी हुआ वह बिल्कुल गलत था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि पिछले दिनों आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करते हुए पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने लिखा, क्या ये मजाक है? मैं अपने घर में दोपहर को अपने लिविंग रूम में बैठी थी, अचानक मुझे लगा कि कोई मुझे घूर रहा है…मैंने देखा और मेरे पड़ोस की बिल्डिंग में छत पर दो लोग कैमरे से मुझे शूट कर रहे थे! आलिया ने लिखा था कि ‘कौन सी दुनिया में ऐसा होता है और किसने आपको इसकी परमिशन दी है? आलिया के इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स उनके समर्थन में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें