दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के चले जाने का दुख सिनेमा जगत में फैला हुआ है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि कल तक सबको हंसाने वाले सतीश अब हमारे बीच नहीं रहे। यह किसी सदमे से कम नहीं है। सिनेमा जगत के तमाम कलाकार उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश के हंसमुख व्यक्तित्व को याद करते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने एक इमोशनल पोस्ट किया।