संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का आज एक और पोस्टर फैंस के लिए रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में रणबीर संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं। फिल्म का यह पोस्टर बेहद खूबसूरत है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पोस्टर रिलीज करने की जानकारी देर शाम ही सोशल मीडिया पर फैंस को दे दी थी।
विज्ञापन
2 of 5
संजय दत्त और रणबीर कपूर
इस बात की जानकारी देते हुए हिरानी ने बताया कि वो संजय दत्त के रोल में रणबीर का एक पोस्टर रोज फैंस के लिए रिलीज करते रहेंगे। आशा है कि आपको पसंद आएगा।
विज्ञापन
3 of 5
एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' का पोस्टर शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने लिखा, संजू के रूप में रणबीर, साल 2016 में जब वो जेल से बाहर आए थे। उनके जीवन की पूरी कहानी जानिए 29 जून को।
4 of 5
फिल्म-संजू
बता दें, निर्देशक राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले रिलीज किए गए फिल्म के पोस्टर में रणबीर कपूर, संजय दत्त के अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहे थे। जिसमें उनके यंग व्बॉय अंदाज से लेकर, मुन्ना भाई और जेल में रहे संजय दत्त तक सभी अंदाज में रणबीर नजर आए।
यह फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली है। विदु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के पोस्टर को देखकर आप रणबीर और संजय के बीच अंतर नहीं कर पाएंगे। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर ने संजय दत्त को हुबहु कॉपी कर लिया है।