फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग में 'संजू' को मिली बंपर ओपनिंग, सलमान को धूल चटाकर बन सकती है सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Tue, 26 Jun 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म रिलीज की कगार पर है। ऐसे में रणबीर अपनी इस फिल्म को हिट कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं खैर हिट का ठप्पा तो फैंस ट्रेलर देखने के बाद से ही लगा चुके हैं। फैंस को जानकर खुशी होगी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
जिस तरह से एडवांस बुकिंग को रिस्पांस मिल रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहेगी। मल्टीप्लेक्सेस में अभी से एडवांस बुकिंग अच्छे पैमाने पर होने की खबरें हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sanju
संजू को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज दिल्ली के फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। रेस 3 साल 2018 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि संजू की ओपनिंग रेस 3 को पीछे कर देगी।

4 of 5
sanju
खबरों की मानें तो संजू में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म संजू - फोटो : mid day
‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें