इन दिनों सेलेब्स के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिग-बॉस की एक्स कन्टेस्टेंट रहीं हिना खान के साथ। दरअसल हिना ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में हिना बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं और इसी फोटो को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने हिना के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- अगर तुम मुस्लिम हो तो तुम्हें शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 4
hina khan
ट्रोलर्स ने हिना खान को बेशर्म तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा- तुम मुस्लिम हो इस बात का तो ख्याल कर लो। मुस्लिम हो अपनी कौम का ही कुछ ख्याल रख लो। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है, जो हिना के इस अवतार की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
hina khan
एक यूजर ने लिखा- हिना जाओ पहले मेकअप करना सीखो। एक यूजर ने लिखा- 'लानत है तुम पर' थोड़ी तो शर्म करो'। खैर हिना के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है और वह अच्छे से जानती हैं कि इसे कैसे नजरअंदाज करना है।
हिना खान कुछ भी पोस्ट करें लोग उन्हें ट्रोल करने चले आते है। ऐसा ही एक बार उनकी फिश कट ड्रेस को लेकर हुआ था जिस पर ट्रोलर्स ने उन्हें फूलदान से लेकर न जाने क्या-क्या कमेंट्स किए थे लेकिन टीवी की ये बहू जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।