फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम गुजारते दिखे रणबीर, एक्टर साबित हो रहे हैं केयरिंग डैड

Tue, 14 Jan 2025 11:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिन पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा संग वैकेशन पर गए थे, इनके वैकेशन के वीडियोज, फोटो फैंस को खूब पसंद आए। हाल ही में रणबीर कपूर को बेटी राहा संग क्वालिटी टाइम गुजारते देखा गया। साथ में रणबीर की वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखीं।

विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में नजर आ रहे हैं। यहां पर वह अपनी बेटी राहा और पत्नी आलिया के साथ आए हैं। पूरी फैमिली मिलकर एंज्वॉय कर रही हैं। वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की काफी केयर करते हुए नजर आए। 

विज्ञापन

2 of 5
बेटी राहा संग रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राहा के साथ खेलते हुए दिखे 
रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ खेल हुए दिखे। वह चोट लगने पर बेटी राहा को प्यार भी जता रहे हैं। इसके अलावा राहा की क्यूटनेस भी वीडियो में देखते ही बनती है। वह अपने पापा को गेम खेलने के लिए बुलाती हुई दिख रही है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट के साथ बेटी राहा - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भी खेल में व्यस्त दिखीं 
एक तरफ जहां रणबीर कपूर बेटी राहा की केयर करते दिखे, वहीं आलिया अपने गेम में व्यस्त नजर आईं। बीच में राहा भी अपनी मम्मी के पास जाकर खड़ी हो जाती हैं और फिर पापा रणबीर कपूर के पास लौट आती हैं। 

4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राहा कपूर - फोटो : एक्स @@Varun_RK88

राहा पापा को करती है ज्यादा पसंद 
राहा अपने पापा रणबीर कपूर के ज्यादा क्लोज है, इस बारे में कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था। आलिया कहती हैं कि राहा को लगता है कि उसके पापा ज्यादा फनी हैं, मम्मी नहीं। इसके अलावा रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह राहा के पैदा होने के बाद स्मोकिंग करना छोड़ चुके हैं। वह अपनी बेटी के लिए हेल्थी रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

रणबीर-आलिया की आने वाली फिल्में
अगर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फिल्म प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो आलिया साल 2025 में फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, इसमें वह एक जासूस का रोल करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर भी फिल्म ‘रामायण’ पार्ट 1 में नजर आएंगे, इस फिल्म को लेकर रणबीर कपूर काफी एक्साइटेड हैं। यह दोनों ही बिग बजट फिल्में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें