Ekta Kapoor
डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो सुधीर राजेंद्र सिंह एक कैब ड्राइवर है। पिछले एक महीने से वो एकता से मिलने की कोशिश कर रहा था। ड्राइवर ने पूरे शहर में एकता को लगातार फॉलो किया। हालांकि, एकता कपूर ने उसे ज्यादातर समय अनदेखा करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुछ दिन पहले, जब एकता जुहू में एक मंदिर में दर्शन करने गई थी, तो सुधीर राजेंद्र सिंह ने भी उनका पीछा किया।