फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर और आलिया पर पहली बार बोलीं बहन रिधिमा, खोल कर रख दी निजी रिश्ते की सच्चाई

Sun, 04 Nov 2018 01:25 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo
लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में चल रहे रणबीर और आलिया के बारे में वैसे तो दोनों के परिवारवाले खुलकर बोल चुके हैं, लेकिन अब रणबीर की बहन रिधिमा ने पहली बार कैमरे के सामने बड़ी बात कही है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे भाई रणबीर और आलिया के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे शब्दों में अपनी बात कह दी। इससे पहले रियलिटी शो कॉफी विद करण में आलिया भी रणबीर कपूर से जुड़े सवाल पर अपनी बात रख चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिधिमा कपूर - फोटो : file photo
रणबीर की बहन रिधिमा ने जवाब में कहा अगर वो दोनों साथ में खुश हैं तो मुझे उन दोनों को देखकर बहुत खुशी है। मैं चाहती हूं आने वाले समय में दोनों एक दूसरे के हमसफर बने रहें। दरअसल रणबीर और आलिया की लवस्टोरी अपकमिंग फिल्म 'ब्रम्हशास्त्र' से खुलकर सामने आई है। रणबीर को भी कई बार अपने और आलिया के रिलेशनशिप को लेकर बयान देते हुए देखा गया है, तो वहीं हाल ही में आलिया का 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में आकर रणबीर और अपने रिश्ते के सवाल पर इंकार न करना। इन सभी बातों ने इन दोनों के रिश्तों को धीरे धीरे पुख्ता कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt and ranbir kapoor - फोटो : file photo
कुछ दिनों पहले आलिया को रणबीर के पूरे परिवार के साथ न्यूयार्क में देखा गया था जहां रणबीर के पापा ऋषि कपूर अपना इलाज करवा रहे हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो आलिया और रणबीर साल 2019 में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के परिवार से जुड़े करीबी रिश्तेदार की मानें तो 'आलिया का पूरे परिवार ने खुले दिल से स्वागत किया है। सिर्फ रणबीर ही आलिया को नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी आलिया को बहुत पसंद करते हैं।'

4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor - फोटो : file photo
इसके साथ ही कहा कि 'रणबीर के दिमाग में शादी की बात जरूर है। यह दोनों इस वक्त सिर्फ ऋषि कपूर की अच्छी सेहत का इंतजार कर रहे हैं ताकि शादी की तारीख के बारे में बात हो सके।' आपको बता दें, 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान से ही इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद दोनों का साथ में डिनर करना और एक साथ हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों अपने रिश्ते की सच्चाई कब तक स्वीकार करते हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor - फोटो : file photo
वहीं आलिया की हाल ही में रिलीज फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था तो वहीं रणबीर की 'संजू' फिल्म ने। आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में है। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। ऋषि कपूर की बात करें तो वह इस वक्त न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। जहां पर उनके साथ नीतू कपूर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें