फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Untitled' Film: बड़े पर्दे पर पहली बार छाएगा रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर के रोमांस का जादू, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट

Wed, 02 Mar 2022 09:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'अनटाइटल्ड' फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब यह फिल्म मार्च 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लव रंजन द्वारा निर्देशित और निर्मित किया गया है। बता दें कि लव रंजन इससे पहले पंचनामा फ्रैंचाइज़ी और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आधिकारिक ट्वीट
लव फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अपडेट पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। लव फिल्म लिखते हैं, "रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म होली यानी 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी!" लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित, गुलशन कुमार और भूषण कुमारी, लव फिल्म्स  व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत"।
 
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार साथ काम करेंग लव, रणबीर और श्रद्धा
बता दें कि इस फिल्म की घोषणा 2019 में की गई थी। कभी कोरोना महामारी तो कभी डेट्स की वजह से इसकी रिलीज डेट में पहले भी बदलाव किए गए हैं। अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तक तय नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इस परियोजना में रंजन, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और निर्माता बोनी कपूर भी हैं, जो कथित तौर पर रणबीर कपूर के ऑन-स्क्रीन माता-पिता की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट
यदि वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म के अलावा यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। वहीं श्रद्धा कपूर पंकज पराशर की फिल्म 'चालबाज इन लंदन' अमर कौशिक की 'स्त्री 2' और टाइगर श्रौफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें