रणबीर कपूर की 'संजू' ने सबकी नींद उड़ा दी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट कमाई जारी है। जहां एक तरफ 'संजू' रणबीर कपूर के बॉलीवुड करियर की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी वहीं इस फिल्म ने साल 2018 की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। दूसरे हफ्ते के शनिवार को इस फिल्म का आंकड़ा 237 करोड़ के पार चला गया है।