फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की 'संजू' के सामने नहीं टिक पा रही कोई फिल्म, 8वें दिन भी तोड़ा 9 साल का ये रिकॉर्ड

Sat, 07 Jul 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफास्ट कमाई जारी है। इस फिल्म ने जहां रणबीर कपूर को नई उड़ान दी तो वहीं राजकुमार हिरानी की '3 ईडियट्स' फिल्म को भी पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। राजकुमार हिरानी की '3 ईडियट्स' की 7वें दिन की कमाई 202.47 थी तो वहीं 'संजू' का आंकड़ा 202.51 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते की शुरुआत में इस फिल्म का आंकड़ा 215 करोड़ के पार चला गया है।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
'संजू' फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अभी भी मजबूत है और सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी भी जारी है। हालांकि रिलीज के दिन से अब तक के आंकड़े में कुछ कमी जरूर आई है। रणबीर कपूर की 'संजू' का नाम बॉलीवुड की उन फिल्मों में शुमार हो गया है जिन्होंने रिलीज के दूसरे दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sanju
इन फिल्मों में 'संजू' के अलावा 'बाहुबली 2' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्म का नाम शामिल है। फिल्म समीक्षक सुमित कादिल के ट्वीट के मुताबिक 'संजू' फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन 215 करोड़ पार कर गया है। 'संजू' फिल्म ने पहले हफ्ते शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ रहा। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार की कमाई 13 करोड़ रही। ऐसे में कुल मिलाकर 'संजू' 215 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 





 

4 of 5
SANJU
पहले हफ्ते के 'संजू' के कलेक्शन से त्योहारों पर रिलीज फिल्म के आंकड़े को देखा जाए तो 'संजू' फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन रहा है। रिलीज के 3 दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि किसी बड़ी फिल्म के रिलीज न होने का सीधा फायदा 'संजू' को होता दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
इस फिल्म में रणबीर के अलावा जिस एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है वह विक्की कौशल हैं। इन दोनों के अलावा 'संजू' में परेश रावल, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और जिम सरभ मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म से रणबीर और विक्की कौशल के करियर को नई उड़ान मिली है तो वहीं संजय दत्त की इमेज ठीक करने की कोशिश भी की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें