रणबीर कपूर ने जिस तरह से फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के किरदार को जिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है. सभी इस बात की तारीफ कर रहे हैं। संजय दत्त की बायोपिक ने 2 दिन में 50 करोड़ और 3 दिन में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने 16 दिन में 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। संजू में रणबीर के अलावा परेश रावल, विक्की कौशल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा और जिम सरभ जैसे सितारे हैं।