डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। इसी के साथ फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि 'संजू' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली 6वीं फिल्म बन गई है। अब ऐसे में देखना है कि क्या 'संजू' इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बजरंगी भाईजान
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान है।' फिल्म का कुल बजट 90 करोड़ था जबकि इसने घरेलू बॉक्सऑफिस पर कुल 433 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत में गुम हुई पाकिस्तानी लड़की को सीमा पार ले जाकर उसके घर पहुंचाता है।
विज्ञापन
3 of 6
टाइगर जिंदा है
डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कटरीना कैफ ने खूब एक्शन किया था। भले ही क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास ना सराहा हो लेकिन दर्शकों ने 'भाईजान' को निराश नहीं किया। 210 करोड़ में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 434 करोड़ की कमाई की।
4 of 6
पीके
राजकुमार हिरानी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पीके' में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 489 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर तीसरे नंबर बरकरार है।
विज्ञापन
5 of 6
दंगल
आमिर खान की ही फिल्म 'दंगल' इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 70 करोड़ में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ की कमाई की थी। पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को चीन में भी खूब सराहना मिली। आमिर खान के अलावा इसमें साक्षी तंवर और जायरा वसीम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
बाहुबली 2
भारतीय सिनेमा के इतिहास की यह पहली फिल्म है जिसने दुनिया भर में 1800 करोड़ के करीब की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 1400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा किया था। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई फिल्म नहीं है। 'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा डग्गुबती और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।