फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का तीसरा गाना रिलीज, सुनते ही दिल जरूर करेगा 'रूबी रूबी'

Wed, 20 Jun 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का तीसरा गाना 'रूबी रूबी' रिलीज हो गया है। इस गाने को फेमस सिंगर ए आर रहमान ने कंपोज किया है जिसे सोशल मीडिया 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रिलीज किया। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
sanju
इस गाने का ट्विटर पर लिंक शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने लिखा- 'इस गाने को ए आर रहमान ने कंपोज किया है और इरशाद कामिल ने इस गाने को लिखा है।' अभी रूबी रूबी गाने का सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ है जल्द ही इस गाने के बोल के साथ वीडियो रिलीज किया जाएगा।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sanju
इस गाने का ऑडियो काफी इंप्रेसिव है ऐसे में कयास लगाए जा सकते हैं कि बाकी दोनों गानों की तरह इसका तीसरा गाना भी फैैंस को बेहद पसंद आएगा। 'रूबी रूबी' गाने को शाश्वत सिंह और पूर्वी ने गाया है। इससे पहले 'संजू' फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना 'मैं भी बढ़िया, तू भी बढ़िया' और दूसरा गाना 'कर हर मैदान फतेह' है।

4 of 5
SANJU SONG - फोटो : T SERIES
पहले गाने 'मैं भी बढ़िया, तू भी बढ़िया' में रणबीर और सोनम कपूर रेट्रो लुक में नजर आए थे। वहीं दूसरे गाने 'कर हर मैदान फतेह' में संजय दत्त की ड्रग्स की लत को छुडा़ने की कोशिश को दिखाया गया है। जिसमें संजय दत्त की मां का फिल्म में रोल निभा रही मनीषा कोइराला भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
'संजू' फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। ‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें